स्वामी विवेकानन्द और उनका अवदान
₹995.00 Original price was: ₹995.00.₹645.00Current price is: ₹645.00.
Swami Vivekananda aur Unka Audaan
AUTHOR | Vinod Kumar Gupta |
---|---|
YEAR |
2012
|
PAGES | 426 Pages |
LANGUAGE | Hindi |
BINDING | Hardbound |
ISBN |
9788177023039
|
PUBLISHER | Pratibha Prakashan |
पुस्तक परिचय
स्वामी विवेकानन्द एक सत्य शोधक एवं क्रान्तदर्शी सन्त थे जिन्होंने मानव जीवन को पूर्णता प्रदान करने वाले सभी बिन्दुओं पर अपने विचार व्यक्त किये। मुख्यतः यह विचार बिन्दु हैं धर्म, दर्शन, इतिहास, राष्ट्र, समाज, कुटुम्ब, स्त्री, पुरुष, युवा, छात्र, राजनेता, राजनीति, किसान एवं व्यवसायी आदि। इन सभी पर उन्होंने विशद चिन्तन कर अपने विचार व्यक्त किये हैं। सम्भवतः इन सभी की समस्याओं के साथ-साथ उन्होंने इन सभी के समुचित समाधान भी प्रस्तुत किये।
आज के पारिस्थितिक आलोक में हम स्वामी विवेकानन्द जी को सामान्य रूप से समस्त शोषित एवं पीडित मानवता के रक्षक रूप में एवं विशेष रूप से राष्ट्रीय आसुरीय भौतिकवादी तथा स्वार्थपरक भावनाओं से आक्रान्त एवं दिग्भ्रान्त नवयुवकों के मार्गदर्शक के रूप में माना जा रहा है। सभी विद्वतजन स्वामी जी के विचार दर्शन की महत्ता को एक मत से स्वीकार कर रहे हैं। युवकों के लिये स्वामी जी एक मसीहा के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
स्वामी जी के महनीय एवं युगावतार व्यक्तित्व के महत्व को जनमानस तक प्रचारित एवं प्रसारित करने हेतु प्रस्तुत ग्रन्थ में शोधपरक लेख एवं उनके बहुमुखी व्यक्तित्व की अमिट छाप है। प्रस्तुत ग्रन्थ भारतीय स्वाधीनता एवं उसके नव निर्माण में स्वामी जी जैसे व्यक्तित्व का सविस्तार अध्ययन है जो धर्म, समाज, राष्ट्र एवं ऐतिहासिक अध्ययन के अध्येताओं एवं अन्वेषकों के लिये प्रेरणाप्रद है।
Related
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
Related products
Ancient Indian History
Ancient Indian History
History
Ancient Indian History
History
Ancient Indian History
Reviews
There are no reviews yet.